मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। हिंदी भाषी चाय जनसमुदाय मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मंच के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में मेहरपुर स्थित उनके आवास पर आयोजित बैठक में सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उसके पश्चात पूर्व निर्धारित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महासचिव कंचन सिंह सहित अन्य, पदाधिकारियों एवं सदस्यों, रंजीत साहू, युगल किशोर त्रिपाठी, मानव सिंह, प्रमोद जायसवाल, शुभम रॉय, सत्राजित कुर्मी, मनमोहन रविदास, योगेश दुबे आदि की उपस्थिति रही।
संगठन ने दसवी और बारहवीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। कछार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रखंड स्तर पर मंच की समिति है। मंच चाय बागानों और हिंदीभाषी समुदाय से मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का फैसला किया है। ज्ञातव्य हो कि बैठक में संगठन के सांगठनिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। मंच के महासचिव कंचन सिंह अध्यक्ष गोस्वामी और कार्यकारी अध्यक्ष सिंह क संगठन गतिविधियों से संबंधित जानकारी दी। चाय बागानों और हिंदीभाषी समाज से जुड़े हितों, विशेषकर शिक्षा संबंधी, पर भी चर्चा की गई। बराक हिंदी साहित्य समिति भी दीनेश प्रसाद ग्वाला समृति पुरस्कार देने के लिए तैयारी कर रहे हैं।