माँ से कम नहीं हैं पिता

शि.वा.ब्यूरो, रावतभाटा यंग आर्टिस्ट क्लास 6 के अपूर्व वाष्णेय ने डॉक्टर मिली व दिलीप भाटिया का पेन्सल स्केच बेस्ट फाधर डॉटर बनाकर भेंट किया। डॉक्टर मिली ने अपूर्व को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। डॉक्टर मिली ने लम्बे समय से बिस्तर पर पड़े अपने पिता से कहा कि आप पिता हैं, पर माँ से कम नहीं। डॉक्टर मिली ने बताया 20 वर्ष पहले जब वो 17 वर्ष की थी, तब उन्होंने मम्मी को खो दिया था। उन्होंने बताया कि तब से पापा ही उनके पिता के साथ साथ माँ की भी भूमिका निभा रहे हैं। डॉक्टर मिली ने बताया की बचपन से ही पापा भाई, टीचर, बेस्ट फ्रेंड का रोल निभा रहे हैं। 

डॉक्टर मिली ने बताया कि पापा का जीवन जल में कमल की तरह है। मिली ने बताया कि उनके पापा देश भर के बच्चों को ब्रेन स्ट्रोक से पहले 14 वर्ष बाद तक समय प्रबंधन, करियर चुनाव तथा परमाणु ऊर्जा के शांति पूर्ण उपयोग पर जानकारी व मार्गदर्शन निस्वार्थ रूप से देते आ रहे थे। डॉक्टर मिली ने बताया की उनके पापा दिलीप भाटिया को राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा आत्माराम पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। डॉक्टर मिली ने बताया कि उनके पापा 59 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं। डॉक्टर मिली ने कहा कि मेरे पापा वल्र्ड के बेस्ट पापा हैं। उन्होंने बताया कि उनका जीवन मेरे साथ साथ सब बच्चों के लिए मिसाल है। डॉक्टर मिली ने बताया कि दो साल छः महीने से ब्रेन स्ट्रोक के बाद से ऑन बेड हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी ईश्वर से प्रार्थना करें कि उनके पिता के कष्ट कम हों। उन्होंने कहा कि पहले मम्मी फिर पापा को इतने कष्ट में देखना बहुत दर्द देता है।

Comments