गौरव सिंघल, देवबंद। नगर के मोहल्ला शिव चौक स्थित दीपक राज सिंघल के आवास पर चल रही श्री मद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि भागवत अथवा भगवान से ठीक परिचय् न होने के कारण जीवात्मा की चेतना बार- बार भटक जाती है, इसलिए ठीक परिचय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि और यह परिचय ब्रम्हणिस्ट सद्गुरु की सन्निधि में ही होता है।उन्होंने कहा कि एक बार परिचय हो जाय तो फिर उस भक्त का भवसागर सुखी हो जाता है, फिर वह आध्यत्मिक उन्नति के शिखर पर होता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के सम्पादन में घर नहीं छूटता बल्कि वह और जागृत हो जाता है। यह कथा सफलता की कुंजी है, जिसका नाम आत्म विश्वास है।
आज कथा के यजमान दीपक राज सिंघल एवं वीणा सिंघल रहे। प्रसाद के यजमान राज सोनी रहे। दोनो यजमानों को व्यास पीठ ने मंगलमय आशीर्वाद दिया। सभी भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा दिखाई दी। संचालन सतीश गिरधर ने किया। कथा में विशेष रूप से पंडित प्रथम शर्मा, रजनीश सिंघल, जितेंद्र गोयल, सत्येंद्र शर्मा, अमित तायल, प्रदीप गोयल, मास्टर सोमनाथ, अभिनंदन गर्ग, सुनीता कंसल, रेखा गर्ग, चारु सिंघल, डॉक्टर कांता त्यागी, निधि शर्मा, मीनाक्षी, मंजू शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।