डा. सत्य प्रकाश मुदगल की रस्म पगड़ी में देश भर से पहुंचे लोग, नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। डा. सत्य प्रकाश मुदगल के मृत्योपरांत शास्त्रानुसार आज रस्म पगड़ी एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल जैसी दयालु व सामाजिक हस्ती को श्रद्धा सुमन अर्पित करने जन सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर जहां पगड़ी उनके ज्येष्ठ पुत्र सुधीर मुदगल के सिर बांधी गई वहीं उनके अनुज पुत्र को ‘मुदगल चेतना परिवार’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र पाल आर्य ने किया।
बता दें कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल का आकस्मिक निधन 3 सितम्बर को हो गया था। उनके निधन के बाद पूरे समाज को एक धक्का लगा था, क्योंकि पेशे से चिकित्सक स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल जहां क्षेत्र के मरीजों का सेवा के तौर पर उपचार करते थे, वहीं समाजिक तौर पर भी वे अनेक समाजिक व धार्मिक संस्थाओं में विभिन्न पदों रहकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे थे। अपने समाजिक कार्यों के कारण उनकी देश भर में पहचान थी। एक पत्रकार, एक दयालु चिकित्सक व समाजसेवी के रूप में लोग उन्हें जानते थे। खतौली के ब्राह्मण समाज संस्था के वे संरक्षक थे। उन्होंने देश भर में अपने गोत्र ‘मुदगल’ का एक ऐसा परिवार खड़ा किया था, जिसे आज पूरा देश ‘मुदगल चेतना परिवार’ के नाम से जानता है। देश भर के मुदगल गोत्र के हजारों परिवार ‘मुदगल चेतना परिवार’ के सदस्य हैं। इसी ‘मुदगल चेतना परिवार’ के वे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 
उनकी रस्म पगड़ी एवं शोक सभा का आयोजन जानसठ रोड स्थित श्री राम गार्डन में किया गया। 
डा. सत्य प्रकाश मुदगल जैसी दयालु व सामाजिक हस्ती को श्रद्धा सुमन अर्पित करने जन सैलाब उमड़ा। शोक सभा को सम्बोधित करने का क्रम मेरठ के जिला कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा से आरम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल क्षेत्र में वे नाम थे जिसे उनके कार्यों के लिए सदैव याद रखा जायेगा। दिल्ली से आये आचार्य सत्यवीर  ने डा. मुदगल के साथ बिताये संस्मरणों को सुनाया, जिसे सुन परिजनों की आंखे नम हो गई। खतौली की अखिल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए देश भर में स्व. डा. मुदगल द्वारा किये गये प्रयासों को सदैव याद रखा जायेगा। उनके निधन से समाज के साथ-साथ सर्वाधिक हानि पूरे ब्राह्मण समाज को हुई है। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में डा. सत्य प्रकाश मुदगल की अग्रणीय भूमिका रहती थी। 
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला ने कहा कि स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल वो शख्सियत थे जिनकी प्रशंसा उन्होंने देश भर में सुनी। उन्होंने समाज के अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति की मदद करने का जीवन भर प्रयास किया। हरियाणा के कसार से आये राहुल देव मुदगल ने कहा कि डा. सत्य प्रकाश मुदगल का व्यक्तित्व इतना बड़ा था जिसे कुछ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। डा. सत्य प्रकाश मुदगल एक दिव्य पुरूष थे। लखनऊ से पहुंचे ललित मुदगल ने डा. मुदगल के साथ बिताये संस्मरणों को सुनाया जिसे सुन परिजनों की आंखे नम हो गई। आगरा से आये अनिल मुदगल ने कहा कि डा. सत्य प्रकाश मुदगल को आजीव याद रखा जायेगा और दिखाये रास्ते पर पूरा समाज चलेगा। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर शर्मा ने कहा कि उन्हें डा. सत्य प्रकाश मुदगल से बहुत कुछ सीखने को मिला। दिल्ली से आये मास्टर सुरेश मुदगल ने कहा कि डा. सत्य प्रकाश मुदगल समाज के लिए एक मार्ग प्रशस्त कर के गये हैं, जिस पर चलकर समाज का हित होगा। 
पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि मरीजों के लिए डा. सत्य प्रकाश मुदगल देव तुल्य थे। चिकित्सा करना भले ही उनका पेशा था पर डा. सत्य प्रकाश मुदगल ने इसके माध्यम से सदैव समाज की सेवा ही की। देव भूमि कसार स्थित गायत्री शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर हुकुमचंद मुदगल ने कहा कि उन्होंने डा. सत्य प्रकाश मुदगल के निधन से एक भाई खो दिया है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। शोक व्यक्त करने के क्रम के बाद रस्म पगड़ी की रस्म आरम्भ हुई। पगड़ी उनके ज्येष्ठ पुत्र सुधीर मुदगल के सिर बांधी गई, वहीं उनके अनुज पुत्र को ‘मुदगल चेतना परिवार’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल रॉयल, प्रेस कौंसिल सदस्य अंकुर दुआ, वरिष्ठ पत्रकार पवन सहयोगी दिल्ली, महेश शर्मा शामली, खतौली चेयरमेन हाजी शाहनवाज लालू, ब्लॉक प्रमुख गौतम सिंह, जिला पंचायत सदस्य तुषार चौहान, डा. पवन वर्मा, डॉ. बीएस शर्मा, ललित मुदगल लखनऊ, राजनीश मुदगल कसार, शिव मुदगल कसार, ललित मुदगल कसार, दयानन्द मुदगल कसार, शशि कांत मुदगल छारा, जीतेन्द्र शम्मी मुदगल भोपाल, राजेंद्र मुदगल भोपाल, अंशु मुदगल भोपाल, सुरेंद्र मुदगल डबरा, घनश्याम मुदगल ग्वालियर, अखिलेश मुदगल इन्द्रगढ़, ओमकान्त मुदगल फिरोजाबाद, गंगाराम नम्बरदार फरीदाबाद, प्रदीप मुदगल फरीदाबाद, दिनेश मुदगल ऋषिकेश, अंकुर प्रकाश मुदगल, सचिन मुदगल तुमरेल, हेमंत मुदगल चूरू राजस्थान, राधेश्याम मुदगल मुनिरका, सुरेश चंद मुदगल मुनिरका, सुरेश कुमार मुदगल खेड़ा कला दिल्ली आदि शामिल रहे।  कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र पाल आर्य ने किया।
डा. सत्य प्रकाश मुदगल  की रस्म पगड़ी में हजारों लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे, लेकिन हजारों लोग ऐसे भी रहे जो किसी कारण वश नहीं पहुंच पाये। ऐसे लोगों ने शोक संदेश भेजकर संवदनाएं व्यक्त की। शोक संदेश भेजने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, ऋषिकेश की ब्राह्मण सभा के संरक्षक दिनेश कुमार मुदगल, खतौली के रेलवे रोड स्थित ट्रीटमेंट सपोर्टर डा. जोशी राम, खतौली उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री व नगर अध्यक्ष राजेश जैन, संयुक्त महामंत्री, मुकेश तायल, कोषाध्यक्ष भावेश गुप्ता, महामंत्री अरविंद वर्मा, पत्रकार आदीश कुमार मांगलिक, भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, श्री मोक्ष धाम सेवा समिति के संरक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल, वीरभान अरोड़ा, प्रबंधक मदन छाबड़ा कोषाध्यक्ष संजय जैन सर्राफ, पंजाबी समाज खतौली के अध्यक्ष सचिन, महामंत्री राम गगनेजा, कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरुदत्त अरोड़ा, श्री भवानी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष मदन छाबड़ा, सचिव देवेंद्र नारंग, कोषाध्यक्ष यश छाबड़ा, प्रेस क्लब मीरांपुर के अध्यक्ष राहुल शर्मा, नगर पालिका खतौली के अध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली, रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण के पूर्व अध्यक्ष नियम शर्मा, कलाल महासभा मुजफ्फरनगर के संस्थापक विजय कर्णवाल, एमएलएम एकैडमी के प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल व प्रबंधक नीतू अग्रवाल, दैनिक सच्चाई अभी तक के संपादक आशीष यादव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कोल्हू कढ़ाव संगठन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, इंदिरा गांधी स्मारक समिति के संरक्षक नरेश पालीवाल, अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली के अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश शर्मा, महामंत्री पंडित मुकेश शर्मा एवं समस्त ब्राह्मण समाज, श्री कुंद कुंद जैन इंटर काॅलेज खतौली, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चैधरी, पत्रकार आनंद प्रकाश, मदन बालियान, नीरज भार्गव, अरविंद भारद्वाज, एम रहमान, शरद गोयल, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी, राजेंद्र कौशिक, सुनील जैन, राजबीरी देवी, संजय अग्रवाल, चंद्रकांता, विजय सैनी, सचिन जोहरी, भगत सिंह, पीके श्रीवास्तव, विवेक चैहान, अमित सैनी, श्याम पंवार, सालेकचंद पाल, ऋषि राज राही, अमन कुमार, नरेंद्र मित्तल, सतपाल सिंह, विनोद पाराशर, राकेश अस्थाना, तस्लीम राणा, लोकेश भारद्वाज, अनिल मुन्नू, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, पटेल जागृति सेवा समिति के संरक्षक सत्येंद्र पाल आर्य, मास्टर जयपाल सिंह, बाबूराम वर्मा, धन सिंह, सचिव सुशील गुर्जर, आर्य समाज शिवपुरी के सत्येंद्र आर्य, जगदीश सिंह, रामानंद आर्य, राजेश आर्य, राजेश प्रहलाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के डाॅक्टर राजपाल सिंह पुंडीर, डाॅक्टर विकास कुमार पुंडीर, प्रहलाद सिंह मेमोरियल डिग्री काॅलेज आईटीआई काॅलेज पमनावली चित्तौड़ा में कौशल विकास काॅलेज अंबाला, आयुर्वेद तथा यूनानी तिब्बती चिकित्सा प(ति बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डा. सुभाष चंद्र शर्मा, वीरेंद्र वर्मा विचार मंच चैधरी देवी सिंह, ब्रजवीर सिंह, हैप्पी वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मास्टर सतीश तोमर, दैनिक सच कहूं के जिला प्रभारी राधेश्याम, मीडिया सेंटर के अध्यक्ष अनिल रायल, आशीष यादव, मिर्जा गुलजार बेग, विनेश पवार, खुशी कुरैशी, संजय धीमान, श्री गुरु नानक हाई स्कूल भूड़ खतौली के प्रबंधक सरदार लखबीर सिंह, सलाहकार संजीव कुमार, श्री राम पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष मास्टर राम रिक्षपाल सिंह, सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड राजाराम मंडी खतौली के प्रधान पिंकी, रवा राजपूत धर्मशाला मंदिर समिति शुक्रताल के प्रधान प्रबंधक पिंकी, अखिल भारतीय राजपूत रवा युवा समिति संगठन के मास्टर विकास कुमार, अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, जिला महामंत्री अभिषेक राजपूत, खतौली तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्यागी व व महासचिव नवाब सिंह, आयुर्वेद यूनानी चिकित्सा वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डाॅक्टर बीएस शर्मा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा, अमजद अली, नरेंद्र बालियान विपिन पवार, गयूर मलिक, विकास कर्णवाल, दिनेश मलिक, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश प्रमुख संस्कृत अयाम डा. चंद्र मोहन शर्मा, जनता इंटर काॅलेज गंगधाड़ी के प्रधानाचार्य डाॅक्टर सुरेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद खतौली के वार्ड संख्या 12 के सभासद विकास कौशिक, नन्ही दुनिया की शान साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक वासुदेव शर्मा, उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि ग्रोवर, कोषाध्यक्ष हरिओम टंडन, महामंत्री ऋषभ जैन अरिहंत, रावा टाइम्स के संपादक व प्रकाशक डाॅक्टर रविंद्र सिंह जादौन, अखिल भारतीय रवा राजपूत एकता एवं सेवा समिति के राष्ट्रीय महासचिव डाॅक्टर रविंद्र सिंह जादौन, अखिल भारतीय परशुराम दल के अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा रामराज, प्रेम बल्लभ शर्मा, मूलक चंद शर्मा, रामपाल फौजी, प्रशांत कुमार शर्मा, अंशुल अत्रे, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, जिला मंत्री अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल राजनीतिक संगठन के महामंत्री सुरेश आर्य, श्री राज पब्लिक स्कूल के कुलदीप राज, श्री अखंडानंद आश्रम के अध्यक्ष अमृतलाल फंडा, व महासचिव विनीत कुमार शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सुरेश आर्य, श्री परशुराम महासभा ऋषिकेश के डीके शर्मा मुदगल, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव बृजभूषण शर्मा शामिल रहे।
डा. सत्य प्रकाश मुदगल  ने देश भर में अपने गोत्र ‘मुदगल’ से जुड़े ब्राह्मणों का एक ऐसा परिवार खड़ा किया, जिसे आज पूरा देश ‘मुदगल चेतना परिवार’ के नाम से जानता है। देश भर के मुदगल गोत्र के हजारों परिवार ‘मुदगल चेतना परिवार’ के सदस्य हैं। इसी ‘मुदगल चेतना परिवार’ के स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। डा. सत्य प्रकाश मुदगल के निधन के बाद ‘मुदगल चेतना परिवार’ स्वयं को ऐसा महसूस कर रहा था मानो उनके सिर का साया उठ गया हो। ऐसे में ‘मुदगल चेतना परिवार’ के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भी महसूस कर रहे थे। ऐसे में रस्म पगड़ी की रस्म के बाद देश भर से आये ‘मुदगल चेतना परिवार’ के पदाधिकारियों ने एकमत से स्व. डा. सत्य प्रकाश मुदगल के अनुज पुत्र अनुज मुदगल को ‘मुदगल चेतना परिवार’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। अब अनुज मुदगल की अध्यक्षता में ‘मुदगल चेतना परिवार’ अपने अग्रिम कार्यक्रमों को आयोजित करेगा।
Comments