अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम सहारनपुर को मिला स्वर्ण पुरस्कार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को अवैध खनन पर प्रभावी रूप से नियंत्रण के लिए खनन विभाग की प्रमुख सचिव डा. रोशन जैकब ने ई-गर्वनेश पुरस्कार 2022 स्वर्ण से सम्मानित किया है। डा. रोशन जैकब ने इस संबंध में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को पत्र भेजकर कहा है कि स्वच्छ और पारदर्शी खनन प्रशासन के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं को आनलाइन करने और अवैध नियंत्रण को एकीकृत खनन निगरानी प्रणाली के लिए भूतत्व एवं खनिक्रम विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा खनन मित्र पोर्टल बनाया गया है, जिसे भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा राष्ट्रीय ई-गर्वनेंश पुरस्कार 2022 स्वर्ण प्रदान किया है। डा. रोशन जैकब ने इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए डीएम अखिलेश सिंह को बधाई भी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post