पीएफआई को बैन किया जाना स्वागत योग्य कदम: शुभलेश शर्मा

गौरव सिंघल, देवबंद। देश विरोधी गतिविधियो में शामिल संगठन पीएफआई पर बैन का स्वागत करते हुए श्रीमति शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा सहारनपुर ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियो को संचालित करने वाले संगठनो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जानी बहुत जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर इनकी देश विरोधी गतिविधियो पर प्रतिबंध ना लगाया जाये तो यह संगठन और इनसे जुडे तत्व देश व देश की जनता के लिये नासूर बन जाएगे। उन्होंने कहा कि पीएफआई संगठन से जुडे लोग लगातार देश विरोधी गतिविधियो को अंजाम दे रहे थे तथा इनकी सोच व कार्य भारत विरोधी थे तथा आंतकवादी मानसिकता से प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि देश में कई जगह हुई तोड–फोड आगाजनी व भारत विरोधी बयानबाजी में इसी संगठन से जुडे लोगो का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सरकार द्वारा देश विरोधी इस संगठन पर बैन लगाया जाना स्वागत योग्य कदम है।



Post a Comment

Previous Post Next Post