शि.वा.ब्यूरो, देहरादून। अखिल भारतीय संस्था हृदयांगन मुंबई रविवार 19 सितंबर को ऑनलाइन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित कर रहा है, जिसमें हृदयांगन प्रमुख डॉ. विधु भूषण त्रिवेदी द्वारा सम्मानित कवियों का संगम होगा।
कार्यक्रम संयोजक एवं संस्था की उपाध्यक्ष डाoअलका अरोड़ा ने प्रेस वार्ता में बताया कि हृदयांगन साहित्यिक एवं सामाजिक पंजीकृत संस्था मुंबई समय-समय पर इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर विविध कार्यक्रम कर जन मानस में साहित्यिक और सामाजिक चेतना जागृत कर रही है। इस कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध श्रीमदभागवत कथा प्रवक्ता एवं मानस मर्मज्ञ श्रीकृष्ण द्विवेदी साहित्यरत्न साहित्याचार्य, जो संस्था के संरक्षक भी है, मुख्य अतिथि होगे। भूतपूर्व प्रधानाचार्य हौशिला प्रसाद अन्वेषी मुंबई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेगे।
संस्था के अध्यक्ष विधुभूषण विद्यावाचस्पति ने बताया कि इस कविसम्मेलन का संचालन दो सत्रो में किया जायेगा। पहले सत्र के संचालन की बागडोर डा0 अलका अरोड़ा देहरादून संभालेंगी और दूसरे सत्र का संचालन उमेश मिश्र प्रभाकर मुंबई करेंगे। संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि इस कवि सम्मेलन में हिन्दी का शंखनाद अपने ओजस्वी स्वर से गुंजायमान करने वाले सभी कवि कवियत्रियों को राष्ट्रभाषा हिन्दी गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित किया जायेगा।
हिन्दी पर्व पर आयोजित होगा हृदयांगन का कवि सम्मेलन
byHavlesh Kumar Patel
-
0