प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा ने हरी झन्डी दिखाकर किया रवाना
शि.वा.ब्यूरो, मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश राजीव शर्मा के द्वारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 11 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर व वाहृय न्यायालय बुढाना में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय मे आज जन को इसकी जानकारी दिये जाने हेतु प्रचार वाहन रवाना किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि प्रचार वाहन जनपद में आज और कल आम जन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगा। आज उक्त वाहन तहसील सदर एवम् तहसील बुढाना के अर्न्तगत आने वाले क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा इसी प्रकार उक्त वाहन 18 अगस्त को तहसील जानसठ व तहसील खतौली के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेगा। उक्त वाहन पर जनता की जागरूकता हेतु एलईडी एवम् उपयोगी पुस्तके भी उपलब्ध करायी गयी है। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि प्रचार वाहन द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्य प्रणाली एवम् उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनमानस हेतु चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनमानस को जागरूक किया जायेगा। सचिव ने बताया कि आगामी लोक अदालत हेतु लगभग सभी तैयारियॉ पूर्ण कर ली गयी गयी है। उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, 138 एन0 आई0 एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।उन्होंने बताया कि बताया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो अपने मामले का निस्तारण करना चाहता हो वह इस सम्बन्ध में सम्बन्धित न्यायालय अथवा विभाग में आवेदन कर सकता है।
Comments