शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बसपा एवं सपा छोड़कर जनपद फतेहपुर के सैंकड़ों लोगों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तथा जनपद चित्रकूट के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुशल पटेल के नेृतृत्व में तमाम लोगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 अनूप पटेल ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बीएस-4 डा0 अतुल कुमार, डा. राम चरन पासी, रमेश पासवान, कृष्ण कुमार पासवान, निजामुद्दीन खान, शोएब खान, मो0 आसीम खान, रिजवान खान एवं सपा छोड़कर धर्मेन्द्र तिवारी, मो0 इरफान, मो0 इरशाद खान पूर्व प्रधान सेमौर, लाला पाल पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राम चरन सैनी, अमानतउल्ला खान, अली अजमल खान आदि सपा, बसपा के कार्यकर्ताओं एवं दिलीप तिवारी दीपू सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनपद चित्रकूट के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से विनय कुमार पाल, अरविन्द प्रताप, दिनेश, लवकुश,अंजनी निषाद, कुंवर साहब दिवाकर, सुशील श्रीवास्तव,राजू श्रीवास्तव, आशीष कुमार सहित तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना लगातार जारी है। यह प्रदेश में बदलाव का संकेत है। कांग्रेस जनमुद्दों की लड़ाई सड़क से सदन तक लगातार लड़ रही है और आम जनता का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत हो रहा है यही कारण है कि लोग विशेषकर युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी में अन्य दलों को छोड़कर शामिल हो रहे हैं।
Tags
UP