माह जुलाई


डाॅ दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

 

माह जुलाई मन को भाई।

गर्मी भागी वर्षा आई।।1

कोयल काली करे गवाई।

बादल काले मोर नचाई।।2

बागों ये हरियाली छाई।

आमों का रस लगे सुहाई।।3

आया केला स्वाद मिठाई

भागा तरबूज जामुन आई।।4

होरी धनिया करे जुताई।

देख अषाढ़ी करो बुवाई।।5

ठंडी हवा चले पुरवाई।

बिजली चमके वर्षा आई।।6

छोड़ो आलस करो पढाई।

मन को भाया माह जुलाई।।7

आयुष का तुम काढ़ा पीना।

योगा के भी संगी जीना।।8

दूरी रखना मास्क लगाना।

कोरोना को दूर भगाना।।9

पुस्तक ले लो स्कूल जाई।

आन लाइन सु करो पढ़ाई ।।10

 

आगर (मालवा) मध्य प्रदेश

 

Post a Comment

Previous Post Next Post