DM सेल्वा कुमारी जयाराजन ने उघोग, स्वंय सहायता समूह व मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण, कहा- मानकों का पालन कराया जाये


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना/लाॅकडाउन के दृष्टिगत उधोगो के संचालन की दी गई अनुमति उपरान्त उत्पादन कार्य कर रहे उघोग अंकुर फर्टीलाइजर का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टैंसिग का पालन कर कार्य किया जाये और मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग किया जाये। उन्होने कहा कि सैनेटाईजेशन की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाये। 



 जिलाधिकारी द्वारा आज ग्राम नंगला राई में श्रमिकों द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत 2 किमी लम्बाई के नाला खुदाई, जीर्णोद्वार, सफाई के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि उक्त स्थान पर 48 श्रमिक कार्य कर रहे थे। गांव में 154 मनरेगा जाॅब कार्ड धारक है। मनरेगा अन्तर्गत इस समय में मांग के आधार पर नये जाॅबकार्ड बनाकर कार्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार दिया जा रहा है।  तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम नंगला राई के भारत स्वंय सहायता समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि  भारत स्वंय सहायता समूह द्वारा मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है।  जिलाधिकारी द्वारा समूहों को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आवश्वासन दिया गया। जिससे की स्वंय सहायता समूह अर्थिक रूप से सुदृढ हो सके। 



 इस अवसर पर पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव, सहित उन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post