गौरव सिंघल, देवबंद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जीवन योगा स्टूडियों में यज्ञ, गुरु वंदना एवं ज्ञान की दिव्य ऊर्जा से वातावरण को पावन किया गया। गुरु ही जीवन में सत्य, संयम और साधना के मार्गदर्शक होते हैं। वे ज्ञानरूपी दीपक हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर आत्मबोध एवं सफलता के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। गुरु का सान्निध्य न केवल दिशा देता है, बल्कि दृष्टि भी प्रदान करता है। इस पावन अवसर पर यज्ञ का आयोजन पूज्य गुरुदेव राजपाल महाराज के शिष्य ऋतंभरा जी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवन योग फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल पुंडीर ने की साथ ही सचिव विकास पुंडीर, एवं विशेष उपस्थिति में रवि आर्य, अनुज प्रजापति, अंकित चौहान, कृष्ण भटनागर, राजा राणा, मोहित ठाकुर, गुंजन वर्मा, पारुल वर्मा, निधि, सोनिया आदि छात्रगण उपस्थित रहे। जीवन योग स्टूडियो का यह आयोजन सभी साधकों के लिए प्रेरणा और आंतरिक जागरण का माध्यम बना।
जीवन योगा स्टूडियों में गुरु पूर्णिमा पर यज्ञ, गुरु वंदना एवं ज्ञान की दिव्य ऊर्जा से वातावरण को पावन किया
byHavlesh Kumar Patel
-
0