मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। लायंस क्लब ऑफ सिलचर अनंता ने 20 जुलाई 2025 को कटहल रोड इलाके में दो कक्षाओं के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया। सुबह 8 बजे से ड्राइंग प्रतियोगिता और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शुरू हुई। उसके बाद, सुबह 10 बजे विभिन्न प्रकार के खेल शुरू हुए जैसे रिले रेस, 100 मीटर लड़के और लड़कियों की दौड़, रस्साकशी, छोटी-छोटी टीमें बनाकर 10 इनिंग क्रिकेट खेला गया। तीन टीमों के बीच 20 मिनट तक फुटबॉल खेला गया। इसके अलावा स्किपिंग रेस, कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। खेल में कुल 65 बच्चों ने भाग लिया। दोपहर में बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाया गया। अंत में, बच्चों को क्लब द्वारा पुरस्कार दिए गए। इसके साथ रेन डांस भी हुआ। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे। कुल 20 क्लब सदस्य मौजूद थे। समर कैंप का आयोजन अनंता क्लब की अध्यक्ष लायन डॉ सुमिता दत्ता गुप्ता समर कैंप में क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप बानिक और जोन अध्यक्ष प्रदीप घोष उपस्थित थे।
लाइंस कल्ब अनंत के तत्वाधान में दो कक्षाओं के छात्रों के साथ कार्यक्रम आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0