बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से यमुना में इस सीजन में सर्वाधिक 54 हजार 324 क्यूसेक पानी छोड़ा

गौरव सिंघल, सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई बारिश के बाद हथनीकुंड बैराज से यमुना में इस सीजन में सर्वाधिक 54 हजार 324 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हथिनीकुंड बैराज के गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि बैराज पर 86.6 मिमी एवं पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) में सोमवार को 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस वजह से एक साथ इतना पानी छोड़ना पड़ा। हालांकि स्थिति सामान्य है। पहाड़ी क्षेत्र में जैसे ही बारिश होती है तो बैराज में भी जल स्तर बढ़ जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post