मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में महासचिव स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बराक घाटी के एक प्रमुख श्रमिक नेता, उधारबंद निर्वाचन क्षेत्र से पाँच बार विधायक, 1971 में निर्विरोध विधायक चुने गए और असम सरकार में कुशल मंत्री रहे जगन्नाथ सिंह को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में साधारण सम्पादक राजदीप ग्वाला, सह साधारण सम्पादक बाबुल नारायण कानू, सम्पादक सुरेश बोडाइक ने समाज के प्रति सिंह के योगदान के बारे में बताया। कार्यकारी अध्यक्ष अजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त महासचिव रवि नूनिया, सह सम्पादक दुर्गेश कुर्मी, जीसु देव, प्रणब आचार्य, शिवचरण रविदास, शंकु बाक्ति, श्यामल री, संजीव री, अमल कर्मकार, राजदीप साहा, रोहित मुड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में शांति और सद्गति की कामना के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।