शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज तहसील आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा ग्राम जडबड कटिया में भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध में निरीक्षण किया गया। ग्राम के आम किसानों एवं राहगीरों से वार्ता की, समस्याओं के सम्बन्ध में पूछा गया। जिलाधिकारी के साथ तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार, तहसीलदार सतीश चन्द बघेल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम जडवड कटिया में राजस्व, विकास, कृषि, समाज कल्याण, अपूर्ति, पुलिस, विद्युत चिकित्सा व पशुपालन आदि विभाग से सम्बन्धित कैम्प लगाये गये व सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी आवश्यक व्यवस्थाओं सहित उपस्थित रहे। तहसील आपके द्वारा कार्यक्रम में स्थानीय किसानों एवं ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया तथा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा गया। अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह व उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने समस्याओं के निस्तारण किया गया। किसानों की कई समस्याओं का निराकरण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मौके पर ही करा दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जमीनी स्तर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानो एवं उपस्थित ग्रामवासियों को अवगत कराया। तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 4 शिकायते प्राप्त हुई तथा विभाग से सम्बन्धित संचालित योजनाओं से आच्छादित 20 प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये गये। कृषि विभाग से सम्बन्धित कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। कृषि विभाग से सम्बन्धित 5 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित से कुल 8 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमे से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 5 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। विद्युत विभाग से सम्बन्धित कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 2 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 5 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 5 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। श्रम विभाग से सम्बन्धित कुल 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 03 शिकायतें मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 5 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतें मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 7 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। जनसेवा केन्द्र से सम्बन्धित कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 20 शिकायतें मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा विभाग से सम्बन्धित 10 पात्र लाभार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण किये गये। इस प्रकार तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से 44 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन की यह बहुत अच्छी पहल है। ग्रामीणों को अपने ग्राम में समस्याओं का समाधान मिल रहा है। जिलाधिकारी ने ग्राम में युवाओं द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता की गई, जिसमें विजेता टीम एवं सेकेंड विजयी टीम के प्रतियोगियों को मेंडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।