नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह में व्हीलचेयर, बैशाखी, सिलाई मशीन, लिहाफ, कम्बल आदि सामान वितरित किया
शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गीता जयन्ती के पावन पर्व पर श्री गीता भवन में आयोजित 38 वें नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह में आज असहायों को सर्दी से बचाव के लिए कम्बल आदि बांटकर सेवा कार्य किया गया। नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह के इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा ने कहा कि जीवन में कई बार हम बडी-बडी परेशानियो से यूं ही निकल जाते है, मानो कोई है जो हमारा साथ दे रहा है। गरीबों की सेवा करने से बडा पुण्य कोई नहीं है, क्योंकि गरीब, असहायों की सेवा करना ही ईश्वर की पूजा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश गर्ग ने की, धर्म ध्वजारोहण की स्थापना तरूण गर्ग ने की, श्रीराधा मोहन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित विजेश कंंसल पूर्व चेयरमैन आईआईएम ने किया, माल्यार्पण डा0 अरविंद जौहरी व श्याम लाल भारती ने किया। विशिष्ट अतिथि डा0 मंजू अग्रवाल व अलंकार गुप्ता रहे। नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह के अति विशिष्ट अतिथि देवबंद नगर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि हमारा व्यवहार कई बार हमारे ज्ञान से अधिक अच्छा साबित होता है क्योंकि जीवन में जब विषम परिस्थितियाँ आती है तब ज्ञान हार सकता है किन्तु व्यवहार से हमेशा जीत होने की संभावना रहती है। नगर में विभिन्न समाज हित के कार्यो में सर्वत्र भागीदारी रखने वाली श्री कांवड़ सेवा समिति को श्री गीता प्रचार समिति ने सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया। नर नारायण सेवा कार्य में जरूरतमंदो को व्हील चेयर, बैशाखी, सिलाई मशीन, लिहाफ, कम्बल, स्कूली जर्सी व राशन आदि सामान वितरित किया गया। 
कार्यक्रम में महिला मण्डल का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष अजय बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सुधीर गर्ग ने किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज व सुशील कर्णवाल रहे। इस अवसर पर पंकज अग्रवाल, अखिल शर्मा, आर्याव्रत शर्मा, संंजय मित्तल, अशोक गुप्ता, दीपक राज सिंघल, अरूण अग्रवाल, डा0 बिजेंद्र गोयल,  विनोद गर्ग, राजकुमार जाटव, सुनील बंसल, प्रदीप सिंघल, अंकित राणा सभासद, वैभव अग्रवाल, विनय कुच्छल, मीरा देवी, सरोज शर्मा, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
Comments