कांग्रेस के गिरफ्तार 100 कार्यकर्ताओं को बोंड पर रिहा किया

मदन सिंघल, शिलचर। एपीसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने 149 सांसदों के अवैध निष्कासन के विरोध में विरोध मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन ने सर्किट हाउस के पास मार्च को जबरन रोक दिया और सिलचर डीसीसी अध्यक्ष अभिजीत पॉल, अंसार हुसैन बरलस्कर और अन्य के साथ कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बावजूद संजीव रॉय, अशोक वैद्य, सूर्यकांत सरकार, सौम्य कांति पुरकायस्थ, रंजीत देबनाथ, फरीदा परवीन लश्कर सहित कांग्रेस का एक समूह मोदी सरकार के खिलाफ और अन्याय के खिलाफ नारे लगाते हुए जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।  पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। आंदोलन के दौरान लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया और शाम को पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया। अभिजीत पाल ने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की और सभी से भारत के संविधान को बचाने के लिए आगे आने का आग्रह किया।  कांग्रेस जिला समिति ने शहीद खुदीराम बोस प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में पीआर बांड पर रिहा किया गया। 

Comments