डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी दोबारा सहारनपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दूसरी बार देवबंद निवासी डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी पर विश्वास जताते हुए उन्हें सहारनपुर जनपद के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी दी है। आज यह सूचना जैसे ही प्रसारित हुई की डा. महेंद्र सिंह सैनी को दोबारा भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सहारनपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है तो सैनी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड गई। महेंद्र सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए मिठाइयां खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। 

बता दे कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में सहारनपुर से फिर डॉक्टर महेंद्र सैनी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 60 वर्षीय महेंद्र सैनी बतौर देवबंद के निवासी हैं। पूर्व में वह भाजपा में जिला महामंत्री और विधानसभा प्रभारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर पार्टी में कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2022 में भाजपा ने उनके नेतृत्व में ही सहारनपुर जनपद में पांच विधानसभा की सीट जीतकर प्रदेश नेतृत्व को एक नई सौगात दी थी। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह रोड, पूर्व विधायक मामचंद लांबा,राकेश गांगुली, पूर्व जिला मंत्री विपिन भारतीय, नागल मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी समेत सहारनपुर जनपद के कई वरिष्ठ भाजपा नेता जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। वही मोहल्ला सैनी सराय में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सिंह सैनी के आवास पर पार्टी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

Comments