शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोडिया में निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

शि.वा.ब्यूरो, तनोड़िया (मध्यप्रदेश) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तनोडिया में तुलसी जयंती समारोह पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कु ज्योति/जसवंत सिंह राजपूत 12 वी कला संकाय प्रथम,कु शोभा/मांगीलाल प्रजापति 12 वी विज्ञान संकाय द्वितीय तथा कु राधा नागूसिंह चौहान झलारा 11 वी कला संकाय तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य ब्रजराज सिंह राठौड़, वरिष्ठ व्याख्याता डॉ दशरथ मसानिया, डॉ संदीप शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post