गौरव सिंघल, देवबंद। देवबंद मंडल की कार्यशाला बैठक नगर के सुभाष चौक पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा पहुंचे। सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान यशवंत राणा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्र के हर एक बूथ सुनने एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाते हुए एक पेड माँ के नाम लगाने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी शक्ति केंद्र पर लगाई गई है वह अपनी जिम्मेदारी का अच्छे तरीके से निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां की भी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, भाजपा नेता अनिल, राजेश अनेजा, राम मोहन सैनी, विशाल गर्ग, आलोक खटीक, जोगेंद्र जाटव, शुभलेश शर्मा, स्नेह टंडन, मंजू शर्मा, अरविंद जौहरी, अमित, मनोज बंसल, उमेश सैनी, रणजीत वाल्मीकि आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।