क्या ?
राजीव डोगरा, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
पूरे है वो लोग क्या ?
जो अधूरी सी बातें करते हैं
समझदार है वो लोग क्या ?
जो समझदार होने के
बावजूद भी नासमझी सी करते हैं।
शिक्षित है वो लोग क्या?
जो अशिक्षितओं की तरह
व्यवहार करते हैं।
कामयाब है वो लोग क्या ?
जो दूसरों की कामयाबी पर
तर्क-वितर्क करते हैं।
उच्च पद के अधिकारी हैं
क्या वो लोग क्या ?
जो दूसरों की काबिलियत को
नकारा करते हैं।
अपने है वो लोग क्या?
जो पराये लोगों की तरह
व्यवहार करते हैं।
भाषा अध्यापक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाहलिया (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश
Comments