मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा मेहरपुर स्थित राणी सती मंदिर मे द्वितीय वार्षिक उत्सव एवं मंगलपाठ का भव्य आयोजन किया गया। दादी महिला मंडल द्वारा माँ राणी सती सहित सभी मंदिरों को सजाया गया। महिलाओं ने दोपहर मे मंगलपाठ किया। उन्हें तिलक लगाकर उपहार एवं बधाई देकर सम्मानित किया गया। पांच परिवारों द्वारा छप्पन भोग का आयोजन किया गया। आरती के बाद आमंत्रित परिवारों ने महा प्रसाद ग्रहण किया। टृस्ट के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं दादी महिला मंडल ने सभी प्रबंध उतम किए। राणी सती, सालासर हनुमान राधाकृष्ण बाबोसा महाराज एवं शिव पार्वती के मंदिरों मे सुबह से पूजा अर्चना पुजारी जवाहर लाल पांडेय द्वारा कराई गई।