हरियाणा के यमुनानगर से भी मां शाकंभरी देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू

शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। सहारनपुर के साथ ही अब हरियाणा के यमुनानगर से भी मां शाकंभरी देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू हुई है। इस बस के संचालन से मां शाकंभरी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी दर्शनों के लिए शारदीय व चैत्र नवरात्रों में लाखों श्रद्धालु जाते हैं। यहां के लिए सहारनपुर से प्राइवेट के अलावा सहारनपुर डिपो की रोडवेज बसों भी चलती है। छुटमलपुर डिपो से भी बस जाती है। 

अब हरियाणा के यमुनानगर डिपो से भी मां शाकंभरी देवी के लिए बस चली है। यह बस यमुनानगर से सुबह सात बजे चलेगी, जो जगाधरी, छिछरौली, सहारनपुर के हथनीकुंड बैराज, गंदेवड़, बेहट होते हुए मां शाकंभरी देवी जाएगी है। वापसी में यह बस सुबह सवा दस बजे चलेगी। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि यमुनानगर डिपो से हरियाणा की एक बस मां शाकंभरी देवी के लिए चली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post