गणित के फंडे जानिये

डॉ. दशरथ मसानिया,  शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

एकम से नौ तक लिखें, बीच छोड़िए आठ।
नौ गुणज से गुणा करें, अंक पाइये साथ।।1
तीन अंक दुहराइये, भाग कीजिये सात।
ग्यारह तेरह फिर करें,संख्या मूलहि आत।।2
संख्या कोई लीजिए,एक घटा इक वाम।
दोअंकों का योग नौ, जोड़ करे सब काम।।3
पूत को दस गुना करें, बेटी योग लगाय।
अंक इकाई बेटियां, पूत दहाई आय।।4
मुट्ठी का उपयोग करि, महिना जानो आप।
ऊपर इकतिस होत हैं,नीचे तीस हि माप।।5
फरवरी अट्ठाइस दिन, चौथे को उनतीस।
भाग चार से दीजिए, फिर बनिये ज्योतिष।।6
दो सौ उनसठ गुणा करें, उनतालिस के संग।
फिर उम्मर से कीजिये, तीन मूल है अंक।।7
गणित ज्ञान को गाइये,करें कठिन  सवाल।
गणित के फंडे सीखिये,कहत हैं कवि मसान।।8
दरबार कोठी 23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश
Comments