आमजन का हो ख्याल

आशुतोष, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

मंहगाई की भरपूर मार
चारो ओर मचा हाहाकार 

दाल' रोटी, चावल सब्जी
सब के सब पचासा पार
तेल घी तिलौरि पापड़
लोगो को लगा रहा थापर।।

भूल चुके है सैर सपाटे
सारी कमाई खा जाता पेट
बिजली पानी डबल रेट
मकान किराया से न भरता पेट।।

बजट लाना सोच समझ
आमजन का हो बचत
खान-पान का रखना ख्याल
मीडिल वर्ग हैं वेहाल।।
                           पटना, बिहार

Post a Comment

Previous Post Next Post