पंडित विष्णुदत्त शास्त्री का निधन, पुरोहित समाज मे शोक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। पंडित विष्णु दत्त शास्त्री विष्णु धाम वालों के निधन से पुरोहित समाज में शोक छा गया। अर्चक पुरोहित संघ से जुडे पुरोहितों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। नई मन्डी पटेल नगर संजय मार्ग निवासी पंडित चिरायु गालव के पिता पंडित विष्णु दत्त शास्त्री-विष्णुधाम वालों का आज सुबह देहावसान हो गया। इस दुखद समाचार से ब्राहमण समाज मे शोक छा गया। 

विभिन्न मंदिरो के पुजारियो एवं अर्चक पुरोहित संघ से जुडे पुरोहितों ने उनके पुत्र पं.चिरायु गालव से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर 2 बजे भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर पंडित विष्ण दत्त शास्त्री का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पंडित ब्रजलाल दगबे, पंडित कृष्णानन्द, पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य,अंकित मिश्रा, पंडित अनन्त लाल द्विवेदी, संतोषानन्द सरस्वती, पंडित सीताराम त्रिपाठी, सन्तू पंडित, पं.इन्द्रकुमार पाठक,विनय पंडित,पं.सुनील भारद्वाज, पं. राहुल शर्मा, पं. अश्वनी शर्मा, पं.राजीव पाराशर, पं.शुभम भोलानाथ, पं.धर्मेन्द्र दूबे आदि पुरोहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पंडित विष्णुदत्त शर्मा नई मन्डी स्थित ग्रैन चैम्बर इंटर काॅलेज मे शिक्षक थे तथा शिक्षण कार्य के साथ वे धार्मिक कार्यो से भी जुडे रहते थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post