जनपद के थाना मंडी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी का अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2021 के लिए चयन हुआ

गौरव सिंघल, सहारनपुर। वर्तमान में सहारनपुर जनपद के थाना मंडी प्रभारी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी का चयन उत्कृष्ट सेवा पदक 2021 के लिए हो गया है। उन्हें यह पदक वर्ष 2021 में थानाध्यक्ष थाना चरथावल रहते हुए प्रदान किया है। 

बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद में रहते हुए इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौधरी थाना शाहपुर चरथावल सहित कई थानों के थानाध्यक्ष के साथ-साथ कई थानों में वरिष्ठ पद पर भी रहे थे। उनके द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद में सराहनीय कार्यों को अंजाम दिया गया इन्हीं सराहनीय कार्यों के लिए उनका चयनअति उत्कृष्ट पुरुस्कार 2021 के लिए हुआ है तथा उन्हें यह पदक गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

Comments