डॉ. दशरथ मसानिया, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
बोलो किसने रावण मारा ।
श्याम देह विष्णु अवतारा।।1
जाके सुमिरन ते रिपुनाशा
लछमन बन्धु सुमित्रा आशा।।2
शेषनाग के हैं अवतारा।
रामभुजा उरमिल भरतारा।।3
नंदी ग्राम समाधि लगाई ।
चरण पादुका राज चलाई।।4
सरयू तट पावन अस्थाना।
राम लला का तीरथ धामा।। 5
रघुपति कीन्ही बहुत बडाई।
बुद्धि विवेक ज्ञान चतुराई।।6
नाग पाश से राम निवारे।
विष्णु वाहन जग रखवारे।।7
किस जोधा के वचन सुहाये।
सुनि हनुमान ह्रदय अति भाये।।8
आगे चले बहुरि रघुराई।
किस पर्वत को देखा जाई।।9
आंधे मात पिता की सेवा।
ऐसा बेटा जग ने देखा ।।10
तारा पति पंपापुर राजा।
राजा रावण कांखन राखा।11
संस्कृत भाषा कथा रचाई।
आदि कवि सब कहते भाई।।12
श्रृंगबेरपुर राज चलाई।
राम सखा की संज्ञा पाई।।13
लंबी भुजा शीश धड़ धांसी।
राम मार दंडक वनवासी।।14
निशिचरी एक लंक रहाती।
छाया पकड़ गगनचर खाती।।15
लक्ष्मण रुप देख लुभाई।
नाक कान बिनु रोवत जाई।।16
सीता भगनी पतिव्रत धारी।
ताके पति लछमन अवतारी।।17
जग अभियंता दोऊ भ्राता ।
राम काज सेतु निर्माता।।18
देखत ही घर उड़ता जाये।
वैद्यराज मन में घबराये।।19
जोधन मध्या पैर जमाया।
कोई उसे हिला नहि पाया।।20
23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश
सही उत्तर
1-राम, 2-शत्रुघ्न, 3-लक्ष्मण, 4-भरत, 5-अयोध्या, 5-हनुमान, 7-गरुड़, 8-जामवंत, 9-ऋष्यमूक, 10-श्रवण, 11-बाली, 12-वाल्मीकि, 13-निषाद, 14-कबंध, 15-सिंहिका, 16-शूर्पणखा, 17-उर्मिला, 18-नलनील, 19-सुषेण, 20-अंगद