उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की जिला कार्यकारिणी घोषित, विजय कुमार को जिला अध्यक्ष, सोहन पाल सिंह व डॉ. राजेश कुमारी महामंत्री मनोनीत

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जिला शाखा की बैठक में दीपचंद ग्रेन चेंबर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही एसडी कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहन पाल सिंह व वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमारी को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया।

स्थानीय एसडी इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जिला शाखा की बैठक में इंटर कॉलेज भोकरहेडी के प्रधानाचार्य डॉक्टर कैप्टन प्रवीण चौधरी व बरला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधीर त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चैधरी छोटूराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. विकास शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर विकास शर्मा, महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज मोरना के प्रधानाचार्य फूलचंद उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

डीएवी इंटर कॉलेज सिसौली के प्रधानाचार्य यतेंद्र धीर, गांधी इंटर कॉलेज चरथावल के प्रधानाचार्य विजय तोमर, सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली के प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार को मंत्री, इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर सलीम अहमद को कोषाध्यक्ष, श्री अरविंद इंटर कॉलेज पूरा के प्रधानाचार्य क्षितिज मिश्रा, एसडी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मोनिका को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह व जनार्दन इंटर कॉलेज बसेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. प्रभात कुमार को सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्री निर्वाचित किया गया।
एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला महामंत्री सोहन पाल सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में जैन कन्या पाठशाला नई मंडी की प्रधानाचार्य डॉक्टर कंचन प्रभात शुक्ला, गुरु विरजानंद इंटर कॉलेज रामपुर के प्रधानाचार्य अजय कुमार, जनता इंटर कॉलेज लछेडा के प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, जय भारत इंटर कॉलेज छपार के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र सैनी, जनता इंटर कॉलेज सिसौली के प्रधानाचार्य पिंटू यादव, बिरालसी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मपाल, सर शादी लाल इंटर कॉलेज मंसूरपुर के प्रधानाचार्य संजय राणा को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post