डाॅ.दशरथ मसानिया, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
सकल नाम संज्ञा कहलाते।
पांचों भेद हमें बताते।
जाति समूहा द्रव्य कहाते।
भाव व्यक्ति सब मिल गाते।।2
सर्वनाम बदले में आते।
मै तू वे वह हम कहलाते।।3
संबंध अनिश्चय प्रश्न वाचक।
निज पुरुष अरु निश्चयवाचक।4
किरिया करम करत हैं नाना।
आना जाना रोना गाना।।5
विशेषता विशेषण बताई।
रंग रूप लंबी गहराई।।6
क्रिया विशेषण क्रिया विशेषा।
जल्दी धीरे तेजी लेखा।।7
संज्ञा सर्वा अन्य मिलावे।
संबंध बोधक हि कहलावे।।8
23, गवलीपुरा आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश