श्रीराम के राज्याभिषेक घोषणा, कैकई कोप भवन की लीला का मंचन किया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामा मंडल रामलीला सेवा ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सवों में रंगमंच पर श्री राम राज्याभिषेक घोषणा, कैकई कोप भवन आदि का लीला का मंचन किया गया। इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तमव श्री राम की लीला का मंचन श्री रामा मंडल सेवा ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है। 

रामलीला भवन में आयोजित इस लीला के मंचन मे श्रीराम राज्याभिषेक घोषणा, कैकई कोप भवन, राजा दशरथ प्रतिज्ञा, श्री राम वन गमन आदि का मचन किया गया। लीला में पहुंचें दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन देवी दयाल शर्मा एडवोकेट ने किया। 

इस अवसर पर राकेश सिंघल, डा0 बिजेन्द्र गोयल, प्रवीण जैन, अशोक गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुभाष कुच्छल, संजय सैनी, विशाल गर्ग, राजकुमार जाटव, अरविंद गुप्ता, सतीश गिरधर, विनय कुच्छल, अनन्त गर्ग, नीरज कंसल, रितेश बंसल, अनुज अग्रवाल, हरि  किशन मल्होत्रा सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post