अप्सा के तत्वाधान में 34 विद्यालयों में आयोजित होंगी 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियां

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा (अप्सा) छात्रों एवं शिक्षकों के शैक्षणिक विकास व लाभ `हेतु समान रूप से सदैव प्रतिबद्ध रहती है। इसी श्रृंखला में सिम्बौयजिया स्कूल शाहगंज में अप्सा फिएस्टा 2022 के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें बताया गया कि इस फिएस्टा के अंतर्गत 65 वर्गों व 66 उपवर्गों में कुल 30 साहित्यिक, सांस्कृतिक व खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन 34 विद्यालयों में किया जाएगा। 

फिएस्टा की समस्त गतिविधियांँ आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर आधारित होंगी और आयोजनकर्ताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि इस संपूर्ण महोत्सव में समस्त क्रियान्वयन पेपरलेस होगा, ताकि प्राकृतिक स्रोतों का दुरुपयोग न हो। 

भारतवर्ष में अप्सा अकेली ऐसी संस्था है, जिसके द्वारा अनेक गतिविधियों का संचालन एक साथ विशाल स्तर पर किया जाता है। कोरोना के कारण 2 वर्षों के अंतराल के पश्चात इस भव्य उत्सव के आयोजन से छात्र व समस्त विद्यालय अत्यंत उत्साहित हैं। फिएस्टा में आयोजित होने वाली समस्त गतिविधियों एवं विद्यालयों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

इस अवसर पर अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि डॉ. गिरधर शर्मा, प्रदुमना चतुर्वेदी, डॉ. जीएस राणा, त्रिलोक सिंह राणा, अनिमेष दयाल,  रवि नारंग, मनीष गुप्ता, कर्नल अपूर्व त्यागी, राजन गोयल, सुमित उपाध्याय, अनीता राना, विनय गुप्ता, अपूर्वा शर्मा, ओशिन शर्मा,  संजय अग्रवाल, अनिकेत शर्मा, अनिल राना, रंजीता रानी, एस. के. सिंह, विशाल सिंह, अनिल राणा, प्रदीप चाहर, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, वीके गोयल, भूप सिंह इंदौलिया, आलोक एडवर्ड, योगेश उपाध्याय, पंकज शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. मिताली शर्मा आदि का सहयोग रहेगा।

डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि असोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा द्वारा अप्सा लिटररी, स्पोर्ट्स व कल्चरल फिएस्टा-2022 का आयोजन असोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा द्वारा अप्सा लिटररी, स्पोर्ट्स व कल्चरल फिएस्टा-2022 में कुल 30 गतिविधियों का आयोजन 65  वर्गों एवं 66 उपवर्गों  किया जाएगा। डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, सेंट सीएफ एंड्रयूज स्कूल, सेंट एंड्रयूज स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, सिम्बौयजिया स्कूल, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, लाइफलाइन पब्लिक स्कूल, एसजी पब्लिक स्कूल, माही इंटरनेशनल स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली लाइट पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल चर्च कॉलेज, भारतीय बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएस कॉन्वेंट स्कूल, भारतीय विद्या पीठ बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट पीटर कॉलेज, आगरा पब्लिक स्कूल, सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल, नेमी चंद एजुकेशनल एकेडमी, संस्कार पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल सिकंदरा, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल घटिया, श्री राम सेंटिनियल स्कूल, जीसी गोयल इंटरनेशनल स्कूल, सन शाइन पब्लिक स्कूल, डीपीएस वर्ल्ड इंटरनेशनल, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल व गायत्री पब्लिक स्कूल वजीरपुरा आदि 34 विद्यालयों में तायक्वोंडो (लड़के और लड़कियाँ), रचनात्मक हस्त लेखन (उप कनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ), अंग्रेजी भाषण (उप कनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ), फुटबॉल (लड़के), एकल गायन (कनिष्ठ, वरिष्ठ), अंग्रेजी वाद-विवाद (कनिष्ठ और वरिष्ठ), टेबल टेनिस (लड़के और लड़कियाँ), समूह नृत्य (एक टीम), प्रश्नोत्तरी (उप कनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ), रंगोली (कनिष्ठ और वरिष्ठ), फैंसी ड्रेस (उप कनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ), एकल नृत्य (उप कनिष्ठ ,कनिष्ठ और वरिष्ठ), हिंदी वाद-विवाद (कनिष्ठ और वरिष्ठ), बास्केटबॉल (लड़के और लड़कियाँ), जिम्नास्टिक (लड़के और लड़कियाँ), कोलाज (वरिष्ठ, कनिष्ठ), खो-खो (कनिष्ठ लड़के और लड़कियाँ, वरिष्ठ लड़के और लड़कियाँ), अंग्रेजी निबंध लेखन (कनिष्ठ और वरिष्ठ), 10 मीटर शूटिंग (पिस्तौल और राइफल)  (लड़के और लड़कियाँ), मुक्केबाजी (लड़के और लड़कियाँ), समूह गायन (एक टीम), तैराकी (लड़के और लड़कियाँ), स्केटिंग, हैंडबॉल (लड़के और लड़कियाँ), बैडमिंटन (लड़के और लड़कियाँ),  शतरंज (लड़के और लड़कियाँ), हिंदी निबंध लेखन (कनिष्ठ और वरिष्ठ), वॉलीबॉल (लड़के और लड़कियाँ), कबड्डी (लड़के और लड़कियाँ), चित्रकारी और चित्रकला प्रतियोगिता (प्राथमिक, उप कनिष्ठ ,कनिष्ठ और वरिष्ठ) आदि 30 गतिविधियों का आयोजन  किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post