आँख का पानी

डॉ. अ कीर्तिवर्ध, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

होने लगा है कम, 
अब आँख का पानी,
छलकता नहीं है अब, 
आँख का पानी।
कम हो गया लिहाज, 
बुजुर्गों का जब से,
मरने लगा है अब, 
आँख का पानी।
सिमटने लगे हैं जब से 
नदी, ताल, सरोवर,
सूख गया है तब से, 
आँख का पानी।
पर पीड़ा मे बहता था, 
जो दरिया तूफानी,
आता नहीं नजर कतरा, 
आँख का पानी।
स्वार्थों कि चर्बी जब, 
आँखों पर छाई,
भूल गया बहना, 
अब आँख का पानी।
उड़ गई नींद 
माँ-बाप की आजकल,
उतरा है जब से बच्चों की, 
आँख का पानी।
फैशन के दौर की 
सबसे बुरी खबर,
मर गया है औरत की 
आँख का पानी।
देख कर नंगे जिस्म 
और लरजते होंठ,
पलकों मे सिमट गया, 
है आँख का पानी।
लूटा है जिन्होंने 
मुल्क का अमन औ चैन,
उतरा हुआ है जिस्म से, 
आँख का पानी।
नेता जो बनते आजकल, 
भ्रष्ट,बे ईमान हैं,
बनने से पहले उतारते, 
सब आँख का पानी।
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

Previous Post Next Post