शारदे काव्य संगम में गाँधी जयंती पर ऑनलाईन कवि सम्मेलन आयोजित

निक्की शर्मा "रश्मि", मुम्बई। शारदे काव्य संगम मंच सतना मध्यप्रदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष ऑनलाईन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित विकास शुक्ल प्रचण्ड एवं विशिष्ट अतिथि दीपांजलि दुबे, कार्यक्रम अध्यक्ष पं नितिन त्रिगुणायत, संस्था अध्यक्ष निक्की शर्मा रश्मि, संरक्षक  कृष्ण चतुर्वेदी, संचालक शिल्पी सिंह शहडोली ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ऑनलाईन कवि सम्मेलन  दौरान गांधी जी के सिद्धांतों विचारों को सभी के सामने प्रस्तुत किया गया। आमंत्रित कवि दर्शना सूरज, कुमार निर्दोष, आयुष वर्मा, नरेश मेहता, दर्शन जोशी, अनिल मोदी, आदित्य मोर्य, धनेश्वर देवांगन, भास्कर सिंह माणिक, अनुपमा पांडेय, किशनलाल कहार उपस्थिति रही।  कार्यक्रम समाप्ति घोषणा पटल संचालक अवध राम यादव गुरु जी ने की। कार्यक्रम को आगाज से अंजाम तक पहुंचाने का कार्य कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्र पयासी ने किया। पं विकास शुक्ल प्रचण्ड अपने सुंदर उदबोधन से सभी को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी।


Comments