पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन पर्यावरण सखी: नारी रत्न समान से सम्मानित


शि.वा.ब्यूरो, मेवात। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का गत 12 वर्षों से अभियान चला रही पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन का सम्मानों की श्रंखला में एक नाम और जुड़ गया जब उसे आज माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति शहडोल मध्यप्रदेश द्वारा पर्यावरण सखी:नारी-रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
अपने अभियान व कार्य के लिए अब तक 100 से अधिक बार सम्मानित हो चुकी दिव्या ने इसे अपने व समस्त पर्यावरण प्रेमियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान के लिए प्रसन्न्ता व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि यह सम्मान कार्य के प्रति ओर अधिक उत्साह उत्पन्न करते हैं। सम्मान मिलने पर दिव्या को प्रशंसको द्वारा बधाई दी गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post