अमजद रजा, ककरौली। तीन दिन पूर्व खूनी संघर्ष के दौरान जानलेवा हमले में घायल हुवे वृद्ध ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया मृतक के परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की माँग पुलिस से की है।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के गाँव निजामपुर में गत 30 मई को दो पक्षों में हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया था, जिसमे 80 वर्षीय सुमेर सिंह, पुष्पा, रिंकु, हुसनपाल आदि घायल हो गये थे। गम्भीर रूप से घायल सुमेर सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। आज उपचार के दौरान सुमेर सिंह की अस्पताल में मौत हो गयी। सुमेर सिंह की मौत से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मृतक के परिजनों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। स्थिति की गम्भीरता को भांपते हुए पुलिस ने गांव में पुलिस बल की तैनाती की है।
Tags
Muzaffarnagar