अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, प्रभाकर सिंह मीडिया प्रभारी बने


शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने महासभा के प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए आज नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में 1 अध्यक्ष, 7 उपाध्यक्ष, 1 महासचिव, 11 सचिव, 1 संयुक्त सचिव, 1 कार्यालय सचिव, 2 मीडिया प्रभारी तथा 6 आमन्त्रित सदस्य नामित किये गये हैं। बालकुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 5 जोन में रखकर महासभा के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है, जिनके माध्यम से मण्डल, जिला व ब्लॉक स्तर के संगठन का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी के विस्तार की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.पी.सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आर.एस. कनौजिया सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) प्रेमलता राही को भी भेज दी है।



उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की कमेटी में बालकुमार पटेल प्रदेश अध्यक्ष, बृजराज पटेल (सोनभद्र), परमेश्वर दयाल कनौजिया (कानपुर), रामदास पटेल (झांसी), पवन पटेल (लखनऊ), नवीन कुमार (सोनभद्र), जैसराम वर्मा (गोंडा) व सत्य प्रकाश पटेल (बरेली) को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय सिंह पटेल (कौशाम्बी) को प्रदेश महासचिव तथा डा. अमित सिंह (बाराबंकी), डा. भरत सिंह पटेल (शाहजहाँपुर), राजेश वर्मा (अयोध्या), मनोज कुमार वर्मा (प्रतापगढ़), गोबिंद सिंह (मिर्जापुर), मनोज सिंह पटेल (वाराणसी), राम मिलन पटेल (बांदा), चन्दन सिंह पटेल (झाँसी), राजेश कुमार सिंह (कुशीनगर), अनिल पटेल (वाराणसी) व द्रोण्ड सिंह गंगवार (फरुर्खाबाद) को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अनिल पटेल (लखनऊ) को प्रदेश संगठन मंत्री, नरेंद्र सिंह पटेल (लखनऊ) को प्रदेश कार्यालय सचिव तथा प्रभाकर सिंह पटेल (प्रयागराज) व अरविन्द कुमार वर्मा (लखनऊ) को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही रामशंकर चौधरी (रायबरेली), उदयराज वर्मा (सुल्तानपुर), हरिश्चन्द्र पटेल (वाराणसी), रामसिंह पटेल (अमेठी), अवधेश सिंह पटेल (उन्नाव) व लक्ष्मण चौधरी (सिद्धार्थ नगर) को बतौर आमन्त्रित सदस्य प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया गया है।


Comments