दो होनहार छात्राओं की मदद के लिए आगे पुलिस अधिकारी, सिलाई मशीन देकर किया आथिक रूप से सबल


शि.वा.ब्यूरो, बुढाना। आज उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने व प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह आर्थिक रूप से कमजोर दो होनहार छात्राओं को दो सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए मदद की।
बता दें कि ज्योति निर्वाण व जूबी आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढाना की छात्राएं है। दोनों पढ़ने में होशियार हैं, लेकिन इनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सहारनपुर मंडल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी डा.राजीव कुमार के अनुरोध पर नगर पुलिस चैकी प्रभारी जयवीर सिंह ने इन दोनों छात्राओं की ओर मदद का हाथ बढ़ाते हुए इन्हें सिलाई मशीन देकर इनका हौसला बढ़ाया। इसके लिए दोनों छात्राओं, उनके अभिभावकों व कस्बेवासियों ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुशल पाल सिंह व उपनिरीक्षक जयवीर सिंह का आभार प्रकट किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post