सतेन्द्र उज्जवल, मुजफ्फरनगर। कोरोनावायरस के खिलाफ खुद मोर्चा ले रही पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल शहर के मीडिया के सभी बंधुओं एवं पुलिस प्रशासन का कृष्णा पुरी निवासियों ने आज ऐतिहासिक स्वागत किया। लगभग कृष्णा पुरी के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलों की वर्षा कर पालिका अध्यक्ष का हर्षवर्धन किया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पालिका अध्यक्ष द्वारा खुद मैदान में रहकर पालिका स्तर की सुविधाएं शहर वासियों को उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। मोहल्ले के महिलाएं एवं बच्चे द्वारा छतों के ऊपर से और पुरुष द्वारा नीचे सड़क पर से पालिका अध्यक्ष के ऊपर फूलों की वर्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा आप द्वारा किए गए। इस ऐतिहासिक स्वागत को मैं कभी नहीं भूलूंगी और जहां तक मेरे द्वारा किए गए कार्यों की आप प्रशंसा कर रहे हैं वह तो मेरा कर्तव्य है, क्योंकि आप लोगों ने ही चुनकर मुझे शहर का चेयरमैन बनाया है। पालिका अध्यक्ष ने मीडिया के बंधुओं द्वारा इस महामारी के समय में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की साथी ही पुलिस प्रशासन के कार्यों की भी पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल आयुष पहलवान प्रदीप वर्मा, पति सभासद जयवीर सिंह, गुड्डू जैन, विनोद जैन, पुनीत जैन, पारस वर्मा, युधिस्टर पहलवान डॉ मोनिका, रेखा, निर्दोष पहलवान एवं कृष्णा पुरी के अन्य लोग चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह सुखबीर सिंह स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं अन्य लोग शामिल रहे।
Tags
Muzaffarnagar