शि.वा.ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वर्तमान राष्ट्रीय कोच और क्लास वन रेफरी वीरेन्द्र सिंह रावत को 3 साल के लिए विश्व सेवा परिषद उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्व सेवा परिषद के डॉ बीबी राज अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष, सह प्रबंधक निदेशक, विश्व सेवा परिषद, रांची, झारखंड, भारत के द्वारा हस्ताक्षरित पत्र आज प्राप्त हुआ।
बता दें कि खेल के क्षेत्र मे वीरेन्द्र सिंह रावत को 22 साल से उचित काम करने के लिए 5 अंतराष्ट्रीय, 21 राष्ट्रीय और 20 स्टेट अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। श्री रावत ने हज़ारों खिलाड़ी कोच और रेफरी का भविष्य बनाया है। इन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और नशे से दूर किया है।
Tags
miscellaneous