18 अग्निशमन अधिकारियों को स्थानान्तरित किया


शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। उ0प्र0अग्निशमन विभाग के स्थापना बोर्ड की बैठक में अग्निशमन अधिकारियों के समयावधि/अनुकम्पा/समायोजन के आधार पर विचारोपरान्त की गई संस्तुति के आधार पर अग्निशमन अधिकारियों को निम्नानुसार उनके नाम के सम्मुख अकित स्थानों पर स्थानान्तरित किया गया है।


जारी स्थानान्तरण सूची के अनुसार उमेश गौतम को शास्त्रीपुरम आगरा से फायर स्टेशन भोगनीपुर कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार को चौक लखनऊ से रामपुर, संजीव कुमार यादव को सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर से बरेली, विजय प्रकाश त्रिपाठी ईदगाह आगरा से गोरखपुर, शिवराम यादव को भोगनीपुर कानपुर देहात से फायर स्टेशन सरोजनीनगर लखनऊ, ओम प्रकाश को महराजगंज से संत रविदासनगर, मनीराम सरोज को सुलतानपुर से रायबरेली, मतलूब हुसैन को रामपुर से हापुड़, अनिल प्रताप सरोज को संतरविदासनगर से जौनपुर, कैलाश चन्द्र को सरोजनीनगर लखनऊ से फायर स्टेशन फजलगंज कानपुर नगर, सुरेश चन्द्र को सोनभद्र से फायर स्टेशन सिकन्दराबाद बुलन्दशहर, अमर सिंह पाल को जालौन से फायर स्टेशन शास्त्रीपुरम आगरा, फूलचन्द्र गौतम को हरदोई से बाराबंकी, प्रभाकर पाण्डेय को बाराबंकी से फायर स्टेशन, बीकेटी लखनऊ, मामचन्द बडगूजर को सहिबाबाद गाजियाबाद से फायर स्टेशन चीक लखनऊ, सोमदत्त सोनकर को हापुड़ से फायर स्टेशन ईदगाह आगरा, रमेश चन्द्र को ललितपुर से फायर स्टेशन कर्नलगंज कानपुर नगर, शान्तनु कुमार यादव को बुलन्दशहर से फायर स्टेशन परतापुर मेरठ भेजा गया है।


फायर सर्विस, उ0प्र0 लखनऊ के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने जारी स्थानान्तरण आदेश में कहा है कि अधिकारियों को उनके नवीन तैनाती स्थल हेतु बिना प्रतिस्थानी के प्रतीक्षा किये तत्काल कार्यमुक्त करते हुए उनके प्रस्थान/आगमन की अनुपालन आख्या फैक्स द्वारा सर्वसंबंधित को प्रेषित की जाय। स्थानान्तरित अधिकारियों को कार्यमुक्त करते समय उनकी अद्यावधिक सेवा पुस्तिका एवं अन्य आवश्यक सेवा अभिलेख समय से स्थानान्तरित इकाई को भेजना सुनिश्चित करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post