विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम काकडा में दि मिलियन फारमर्स स्कूल आयोजित


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। दि मिलियन फारमर्स स्कूल'' (किसान पाठशाला) का आयोजन आज विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम काकडा में किया गया। ''दि मिलियन फारमर्स स्कूल'' (किसान पाठशाला) का उदघाटन माननीय विधायक वि0स0 क्षेत्र बुढाना श्री उमेश मलिक जी द्वारा किया गया। किसान पाठशाला में उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह द्वारा कृषकों को कृषि से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ आत्मा योजना के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में कृषकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया।



किसान पाठशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा के वैज्ञानिक डा0 श्रीपाल राणा ने गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोगों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। पशुचिकित्साधिकारी द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी के साथ-साथ पशु प्रबन्धन के साथ-साथ पशुओं में होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। केविके के वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों द्वारा कृषकों की कृषि से जुडी समस्याओं का निराकरण किया गया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विधायक उमेश मलिक  द्वारा कृषकों से आवहान किया कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बतलाई गई तकनीकीयों को अपने खेतों में प्रयोग कर कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करे। आज विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम काकडा में किसान पाठशाला के साथ-साथ आत्मा योजनान्तर्गत रबी उत्पादकता गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।



साथ ही साथ विकास खण्ड पुरकाजी के ग्राम शेरपुर खादर में भी आज 'दि मिलियन फारमर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा उद्घाटन किया गया तथा कृषकों से विशेषज्ञों द्वारा बतलाई गई तकनीकीयों को अपने खेतों में प्रयोग करने हेतु आवहान किया गया। किसान पाठशाला में उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह द्वारा कृषकों को कृषि से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं आत्मा योजना के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post