शि.वा.ब्यूरो, बाराबंकी। राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच बाराबंकी के संस्थापक अध्यक्ष प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न 2019 की दीपावली को पच्चीस वर्ष के हो रहे हैं। प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न बचपन से ही साहित्य सृजन में लगे हैं। प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न की कविताएँ विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के अतिरिक्त काव्य अंजलि, बज्म ए हिंद, माँ, आदिता, यादें, भावांजलि प्रथम संस्करण द्वितीय संस्करण तृतीय संस्करण इत्यादि साझा काव्य संग्रह में प्रकाशित हो चुके हैं।
प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न को दिल्ली से भारतेंदु सम्मान मिला इसके अतिरिक्त आशीष देवल सम्मान, साहित्य रत्न, साहित्य प्रवर्तक, काव्य गौरव रत्न, राष्ट्र गौरव, अटल छवि, अटल आभूषण इत्यादि सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। प्रणव भास्कर तिवारी शिववीर रत्न पूरे ब्राह्मण, महुलारा, राम सनेही घाट बाराबंकी निवासी श्री वेद प्रकाश तिवारी एवं श्रीमती पूनम रानी तिवारी के पुत्र हैं। एक वर्ष से ये निरंतर साहित्य समृद्धि हेतु राष्ट्रीय शिवशक्ति साहित्य कला उन्नयन मंच का संचालन कर रहे हैं।