सहारनपुर समेत 17 मंडल मुख्यालयों में साईंस पार्क बनेंगे

गौरव सिंघल, सहारनपुर। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई रोचक और प्रयोगात्मक तरीके से देने के लिए साईंस पार्क की स्थापना की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने आज बताया कि इस संबंध में शासन का पत्र मिलते ही तैयारियां शुरू हो जाएंगी।उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 मंडल मुख्यालयों में साईंस पार्क बनाने की योजना तैयार की है। एक एकड़ भूमि पर बनने वाले पार्कों के लिए जिलाधिकारी भूमि का चयन करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस पहल को लागू किया जा रहा है। साईंस टेक्नोलोजी इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाना इस योजना का मकसद है। ऐसे पार्क लखनऊ के रिजनल साईंस सेंटर की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इन पार्कों में छात्रों के लिए सौर मंडल, भूकंप, स्म्यूलेटर, मौसम केंद्र, न्यूटन का कैडल, ऊर्जा माडल आदि इंटर एक्टिव उपकरण होंगे। जिलाधिकारी के मुताबिक पार्क के लिए चयन की जाने वाली भूमि मंडल मुख्यालय और शहर के पास होना आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post