मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा की लखीपुर - बिन्नाकांदी शाखा समिति का पुनर्गठन किया गया। समाज के वयोवृद्ध श्री दुर्गाकांत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में स्थानीय समिति का पुनर्गठन प्रक्रिया संपन्न हुआ। पंडित गंगा दयाल दीक्षित कम्युनिटी हॉल, बिन्नाकांदी घाट में आयोजित साधारण सभा में असम के मंत्री कौशिक राय का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ। ओमप्रकाश चतुर्वेदी एवं रमापति तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा ने मानपत्र, पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर माननीय मंत्री को सम्मानित किया। अंजनी दीक्षित ने मानपत्र का पाठ किया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री कौशिक राय ने पुनर्गठित समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असम हिंदीभाषी ब्राह्मण महासभा अपने को विस्तार किया है, यह अच्छी पहल मानते है। राज्य के अन्य जिलों से भी लोगों को जोड़ा जाना चाहिए तभी संगठन के मूल उद्देश्य सफल होगा। मंत्री कौशिक राय ने महासभा को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और राज्य सरकार सदैव इस संगठन के साथ खड़ी रहेगी। कई अन्य प्रमुख सुझाव भी दिए। उन्होंने पुनर्गठित स्थानीय समिति को हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी। आगे कहा, हम सबका दायित्व है कि इस सामाजिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। आनंद दुबे और सचिन पांडेय ने कुशल संचालन किया। जबकि छोटी बच्ची नंदिता दुबे संस्कृत श्लोक पाठ किया। सुप्रिया चौबे ने कार्यक्रम के आरंभ में शिव संकल्प पाठ किया। इसके पूर्व लखीपुर समिति की आयोजित साधारण सभा आपसी सहमति से ओम प्रकाश दुबे ( जागेन) अध्यक्ष और श्रीधर पांडेय को सचिव बनाया गया। इसके अलावा राम चंद्र दुबे उपाध्यक्ष, सचिन पांडेय सहायक सचिव, विमल कुमार दुबे कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। कार्यकारिणी समिति में जयप्रकाश दुबे, हिमांशु दीक्षित, पप्पू पांडेय, धीरेन्द्र कुमार पांडेय, सर्वेश दुबे, राजा मिश्रा को रखा गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति से कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, दिलीप कुमार पांडेय, महासचिव मनीष उपाध्याय, सह - सचिव कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष किरण त्रिपाठी, सांस्कृतिक सचिव बिमल दुबे, सुपर्णा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी सुप्रिया चौबे, योगेश दुबे, अंजनी दीक्षित, आनंद दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा समिति के संस्थापक सदस्यों तथा पूर्व केंद्रीय समिति के पदाधिकारी रह चुके केशव दीक्षित, युगल किशोर त्रिपाठी, सहित अनेक विशिष्टजन भी सभा में उपस्थित रहे। रामनगर स्थानीय समिति के सदस्यों सहित लखीपुर के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक सदस्य इस ऐतिहासिक सभा में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त रूपतारा दीक्षित, बीरेश कुमार दुबे, मुन्नन तिवारी, शशि भूषण तिवारी, अनूप कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार दुबे, विद्याधर पांडेय, सबेरा कुमार दुबे, सरयू प्रसाद तिवारी, प्रितेश तिवारी, बुबु मिश्रा, भुवन नाथ तिवारी, दयानन्द द्विवेदी, राधा मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडेय, नितीश तिवारी, अभिषेक तिवारी आदि की उपस्थिति रही।
मीडिया को संबोधित करते हुए लखीपुर शाखा समिति के नवनिर्वाचित सचिव श्रीधर पांडेय ने कहा कि शाखा समिति की प्राथमिकता होगी ब्राह्मण समाज को उचित मार्गदर्शन कर कैसे संगठित रख सके और उनके हित में कार्य करना है। स्थानीय समिति की पुनर्गठन से पूर्व साधारण सभा में संस्था के निम्नलिखित उद्देश्यों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, कर्मकांड एवं धार्मिक परंपराओं का संरक्षण, सामाजिक रूप से पिछड़े ब्राह्मण वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ना, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को यथासंभव सहयोग प्रदान करना, संस्कृत भाषा का प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण, युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रशिक्षित करना शामिल था। सभा का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि संस्था संगठित, सक्रिय एवं उन्नयन मूलक कार्य करती रहे और ब्राह्मण समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाए। केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुजीत तिवारी, महासचिव मनीष उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय शाखा समितियों का पुनर्गठन प्रक्रिया जारी है।