प्रकृति व पर्यावरण के आधार पर प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल बना सर्वोत्तम विद्यालय

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के परिसर में निरंतर वातावरणीय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र स्थापित किया गया है, जो प्रमुख प्रदूषकों की जानकारी प्रदान करता है। यहां प्रयुक्त सौर ऊर्जा पैनल 140 केवीए बिजली पैदा करते हैं, जो पूरे स्कूल की खपत के लिए पर्याप्त है और अतिरिक्त ऊर्जा को बिजली बोर्ड को भेज दिया जाता है। विद्यालय में खेल व अन्य आयोजनों हेतु एक उत्कृष्ट स्थल प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक हरियाली से भरा स्टेडियम और फुटबॉल ग्राउंड है।

विद्यालय में छात्रों को प्रकृति से जोड़कर रखने हेतु पर्यावरण, प्रकृति व पर्यटन क्लब की व्यवस्था है। स्कूल के 33302.93 वर्ग मीटर (8.23 एकड़) के विशाल परिसर में केवल 13 प्रतिशत निर्मित क्षेत्र है, जबकि 87 प्रतिशत क्षेत्र हरित और खुला क्षेत्र है। 15000 लीटर प्रति दिन की क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था है। 

स्कूल में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल के ग्रीन कॉरिडोर में पेड़-पौधों की देखभाल के लिए छात्रों की नियुक्ति, जिन पर नाम के टैग उनकी पहचान स्वरूप लगे होते हैं। स्कूल पाठ्यक्रम में जैव विविधता, संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषय शामिल हैं। 

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता एकल-उपयोग प्लास्टिक को समाप्त करने हेतु स्कूल को प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनका मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का संचयन तथा अपशिष्ट न्यूनीकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि हरित दीवारों द्वारा वायु की गुणवत्ता में सुधार, इमारतों के इंसुलेशन को बढ़ाना, प्रदूषकों और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करना, प्राकृतिक शीतल प्रभाव प्रदान करना और जैव विविधता को बढ़ावा देना है।

यहां ई-कचरा संग्रहण अभियान की शुरुआत की गयी है। पिछले वर्ष लगभग 2500 किलोग्राम ई-कचरा एकत्रित किया गया तथा उसे उचित पुनर्चक्रण के लिए भेजा गया था। पूरा विद्यालय परिसर हरियाली से आच्छादित है। मिट्टी द्वारा वर्षा के पानी को सोख लिया जाता है, जिससे सिंचाई में काफी मदद मिलती है।

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने 16 फरवरी 2020 को सर्वश्रेष्ठ उद्यान में आगरा में प्रथम स्थान प्राप्त  किया, इससे पूर्व 2018-19 के लिए भी विद्यालय ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। 21 फरवरी 2021 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 30 जुलाई, 2022 को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस की दो दिवसीय कांफ्रेंस में ग्रीन स्कूल प्रोग्राम का राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने यूपी में 30 जुलाई, 2022 को प्लैटिनम रैंकिंग में ग्रीन स्कूल की उपाधि दी गई है। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 2 से 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आयोजित ग्लोबल वेलनेस समिट-2022 में ग्लोबल वेलनेस एंबेसडर अवार्ड से नवाजा गया था। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को 10 जनवरी 2023 को ग्रीन कैंपस अवार्ड और स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें नई शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान देने हेतु भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 2023 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को 13 फरवरी 2023 को सर्वोत्तम अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय ने ’500 वर्ग मीटर से अधिक के पब्लिक पार्क की श्रेणी में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को सर्वोत्तम पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को जी 20 सम्मेलन के आयोजन में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त डॉ. सुशील गुप्ता को माल रोड स्थित सीएसडी डिपो के सामने 10000 वर्गफीट के पैदल मार्ग का भूनिर्माण करने और जी 20 देशों के प्रतिनिधि के यात्रा मार्ग में खाली भूखंडों के सौंदर्यीकरण के लिए भी सम्मानित किया गया था।

डॉ. सुशील गुप्ता व सुनीता गुप्ता ने 8 जुलाई 2023 को पर्यावरण प्रबंधन में प्रतिष्ठित पुरस्कार और श्रेष्ठता में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने के कारण पूरे उत्तर प्रदेश से चयनित एकमात्र विद्यालय होने का अद्वितीय गौरव प्राप्त किया है। डॉ. सुशील गुप्ता को 30 नवंबर को नीसा स्कूल लीडरशिप सम्मेलन 2023 में नीसा ग्रीन गार्जियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।  2024 की मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को 25 फरवरी 2024 को सर्वोत्तम अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान 500 से 1000 वर्ग मीटर तक  के पब्लिक पार्क की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम द्वारा विद्यालय को इसकी  स्वच्छता हेतु स्वच्छ शिक्षालय’ के रूप में सम्मानित किया गया है। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने सतत् विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए यूनेस्को की ग्रीनिंग एजुकेशन पार्टनरशिप के साथ ग्रीन स्कूल रैंकिंग 2024 में 100 में से 96 अंक प्राप्त करके 24 सितंबर 2024 को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्टता की अपनी विरासत को जारी रखते हुए विद्यालय ने एक बार फिर 23 फरवरी 2025 को मंडलीय फल, सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ संस्थागत उद्यान के लिए दूसरा पुरस्कार जीता। 

बता दें कि दयालबाग क्षेत्र में स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल शैक्षणिक रूप में तो निरंतर प्रगति कर ही रहा है साथ ही प्रकृति व पर्यावरण को स्वस्थ, सुरक्षित व संरक्षित करने हेतु भी छात्रों को जागरूक कर अपना योगदान देता रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post