राजकुमार विश्वकर्मा, खतौली। माघ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा का प्रकट दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम मे हवन पूजा की गयी, जिसमें ब्रजमोहन पांचाल, प्रमोद धीमान व सूर्यकान्त धीमान सपत्नी मुख्य यजमान रहे। पूजा अर्चना पंडित मार्कण्डेय द्वारा आयोजित करायी गयी। हवन पूजा के पश्चात भगवान विश्वकर्मा की महाआरती की गयी व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे संरक्षक रूपचंद जांगिड़, प्रवीण धीमान, विजेंद्र पांचाल, अध्यक्ष सुन्दरलाल धीमान, महामंत्री सुरेश चंद धीमान, उपाध्यक्ष प्रमोद धीमान, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन पांचाल, सुरेश आर्य, राजकुमार विश्वकर्मा, सुभाष जांगिड़, राजू जांगिड़, नरेश धीमान, योगेश धीमान, पवन कुमार पांचाल, भीष्म धीमान, राजीव धीमान, अनिल पांचाल, हरीश पांचाल, देवेंद्र धीमान, विपुल गोयल, संदीप धीमान, हिमांशु धीमान, बबीता धीमान, सुनीता धीमान, सुमन धीमान, स्वाति धीमान, कविता धीमान, उषा धीमान, मधु धीमान, रेखा धीमान, नीलम धीमान, बरखा धीमान व मंदिर के पंडित प्रवीण जांगिड़ आदि रहे।