रामलीला में अंगद, रावण संवाद और रामसेतु लीला का मंचन किया

गौरव सिंघल, देवबंद। नगर में श्री रामा मंडल सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में बीती रात अंगद, रावण संवाद का मंचन किया गया। मंचन की शुरूआत श्री गणेश जी की आरती के साथ हुई। इसके बाद दोहे और चौपाइयों के साथ विधिवत लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि विभीषण अपने भाई रावण को समझाते हैं कि वह श्रीराम से संधि कर उनकी शरण में जाएं और सीता को लौटा दें। इस पर रावण क्रोधित होकर उन्हें ठोकर मारकर दरबार से बाहर कर देता है। इसके बाद विभीषण श्रीराम के पास जाकर शरण ले लेते हैं। इसके अलावा रामसेतु लीला का भी मंचन हुआ। श्रीराम, रामेश्वरम में भगवान शिव की स्थापना कर पूजा करते हैं। सेतु बनने के बाद अंगद को लंका में शांति दूत बनाकर भेजा जाता है। वहां अंगद और रावण के बीच रोचक संवाद होता है। रामलीला के दौरान राकेश सिंघल , देवीदयाल शर्मा, अनुज अग्रवाल, लोकेश गर्ग  संजय सिंघल रितेश बंसल, अमित गर्ग, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post