गौरव सिंघल, नागल। जनपद के थाना नागल क्षेत्र के मीरपुर मोहनपुर गांव में 25 वर्षीय युवक राजा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सीओ अशोक सिसौदिया नेे बताया कि मृतक के परिजनों का कहना था कि दो माह से राजा की पत्नी खुशबू अपने मायके में थी और बुलाने से भी घर नहीं लौट रही थी। इसी बात से दुखी होकर उसने बीती रात जहर खा लिया। तबियत बिगडने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड दिया। पुलिस के मुताबिक चार साल पहले राजा पुत्र सरनाम का विवाह हापुड के गांव बदरोली में खुशबू के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके दो बेटियां हुई। खुशबू दो माह पूर्व पति से लडकर अपने मायके चली गई और डेढ साल और तीन साल की दोनो बेटियों को पति राजा के पास ही छोड गई। राजा ने कई बार खुशबू को लौेट आने के लिए कहा पर वह नहीं मानी।